फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में दो लाख रूपए-बुलेट के लिए विवाहिता को तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों पर दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप है। आरोपियों ने दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग की। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में मायके में रह रही विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी 20 जनवरी 2013 को बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव चौखट निवासी इकराम खां के साथ हुई थी, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 11 जुलाई को विवाहिता को घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता मायके में अपने पिता के घर आ गई। 25 जुलाई को पति अपने अन्य परिजनों के साथ घर में घुस आया। यहां गाली गलौज की। विवाहिता के साथ छेड़खानी की। दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग दोहराई। पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी पूनम से की। उनके निर्देश पर पुलिस ने पति इकराम खां, सास मुख्तरी, ननंद नूरजहां और इरशाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें