फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में छात्र को ट्रैक्टर से कुचला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने छात्र को रेत लदे ट्रैक्टर से कुचल दिया। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। वहीं परिजनों ने हत्या की कोशिश की तहरीर दी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव किसान नरेंद्र कुमार का परिवार रहता है। उनका बेटा दीपांशु इंटर करने के बाद एसएससी की तैयारी कर रहा है। शनिवार को नरेंद्र अपने बेटे दीपांशु (19) के साथ किसी काम से नगलिया गांव गए थे। दोपहर बाद तीन बजे दोनों पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक नगलिया से पूरनपुर मार्ग पर पहुंची थी। तभी नरेंद्र कुमार शौच के लिए खेत में चले गए। जबकि दीपांशु बाइक के पास खड़ा था।
आरोप है कि देहात थानाक्षेत्र के धनौरा उर्फ मुरादनगर निवासी व्यक्ति ट्रैक्टर में बालू रेत लेकर आ रहा था। उसने पुरानी रंजिश के चलते दीपांशु को जानबूझकर टक्कर मार दी। घटना में दीपांशु सड़क पर ही गिर गया। घायल अवस्था में दीपांशु ने खड़ा होना के लिए प्रयास किया तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से दोबारा ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना में दीपांशु के हाथ-पैर टूट गए। पिता नरेंद्र कुमार के शोर मचाने पर आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने दीपांशु को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता पिता ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश की एफआईआर दर्ज की है। सीओ सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले में एफआईआर दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें