फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी समाज ने मनाया तीज मिलन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नारी समाज समिति के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर परिसर में तीज मिलान समारोह का आयोजन किया। जिसमे सदस्याओं ने झूले पर सावन के गीत गुनगुनाए और गीतों जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। जिसे संगीता गुप्ता, अंजुला अग्रवाल और मालती शर्मा ने प्रस्तुत किया। अंजू आर्य और अंजुला अग्रवाल की हास्य नाटिका स्मार्ट बाई की प्रस्तुति ने सभी को खूब हंसाया। स्वदेश बाला और मालती शर्मा ने अपने सावन गीतों से सभी को झुमाया। सदस्याओं के मध्य तिरंगा राखी, रोली चावल प्लेटर बनाने की प्रतियोगिता रखी गई। जिसमे पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। राखी प्रतियोगिता में बीनू अग्रवाल ने प्रथम, संगीता गुप्ता ने द्वितीय और अंजुला अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्लेटर में संगीता गुप्ता ने प्रथम, कविता माहेश्वरी ने द्वितीय और बीनू अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में तीज गेम्स व तंबोला का सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीति लोचन ने सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए। सचिव निशा गोयल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान सरोज टंडन, विनीता अग्रवाल, कावेरी सक्सेना, माधुरी अग्रवाल, मृदुला गर्ग, योगेश मालीवाल, अंजू अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, उषा अरोरा, राजरानी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें