फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा आज: 22 केंद्रों में 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले के 22 केंद्रों में रविवार (आज) होगी। कुल 20,378 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा की अवधि 2.30-2.30 घंटे है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों में भ्रमण करेंगे। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की निगरानी होगी। सुरक्षा के लिहाज से परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 12,000 और उच्च प्राथमिक परीक्षा में 8,378 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों का गेट 45 मिनट पहले खुलेगा इसके साथ ही परीक्षा हॉल में 30 मिनट पहले दाखिला मिलेगा। उन्होंने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई। परीक्षा के दौरान शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की निगरानी की जाएगी। वहां पर एक से अधिक परीक्षार्थी नहीं रहेंगे। इसके लिए अलग से सुरक्षा कर्मी तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि सीटिंग प्लान भी ऐन वक्त पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें