फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए पर सभासद की कार लेकर कलेक्शन एजेंट से बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। सभासद की कार किराए पर लेकर ले गए युवकों ने एक कलेक्शन एजेंट से उसका बैग झपट्टा मारकर छीन लिया और फरार हो गए। बैग में सात हजार रुपये बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों का सुराग मिल गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के एक सभासद की गाड़ियां टैक्सी पर चलती हैं। तीन दिन पूर्व नगर के मोहल्ला बसंत विहार के युवक सभासद की एक कार को किराए पर करके ले गए। युवकों में ही एक साथी कार को चला रहा था। रात को ओवरब्रिज पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि इसी बीच एक बैंक का कलेक्शन एजेंट वसूली कर लौट रहा था। वह साइकिल पर सवार था। उसने बैग अपनी साइकिल पर टांग रखा था। इसी दौरान पीछे से आए कार सवार युवक झपट्टा मार कर कलेक्शन एजेंट से बैग छीन ले गए। उसमें सात हजार रुपये व कुछ कागजात रखे हुए थे। घटना के बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले कार सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। उधर बदमाशों ने सभासद को दो दिन बाद कार वापस की तो उनका चालक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गया।
कलेक्शन एजेंट द्वारा बताए गए नंबरों के कारण पुलिस ने कार को पेट्रोल पंप पर पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए सभासद को बुलाया। जिस पर सभासद ने लूट की घटना की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि उसकी कार को कुछ युवक किराए पर ले गए थे। इसके बाद पुलिस को बदमाशों का सुराग मिला। बताया जा रहा है कि एक बदमाश के भाई को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि बदमाशों का सुराग मिल गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें