अमरोहा। जनपद को अपराध मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। पुलिस की रिपोर्ट पर एडीएम कोर्ट ने जिले के 22 अपराधियों को जिला बदर किया है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप है।
एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी पूनम के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में आठ थानों की पुलिस ने 22 अपराधियों के संबंध में अपर जिला मजिस्ट्रेट विनय कुमार के कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी थी। लिहाजा कोर्ट ने गजरौला थानाक्षेत्र के टोकरा पट्टी निवासी अंकुल उर्फ अंकुर, सादुल्लापुर निवासी मुकेश उर्फ लुक्का, मोहरका पट्टी निवासी इगरान, सुल्तानठेर निवासी कुंवरपाल व विनोद को जिला बदर किया है।
इसके अलावा बछरायूं थानाक्षेत्र के लिसड़ी खुर्द निवासी जाकिर, सैदनगली निवासी इकराम, मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के गांव केसरा निवासी जसवंत व जमील, नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मोहल्ला गुला तालाब निवासी मोहम्मद अब्बास व अली अब्बास, जाजरू गांव निवासी अजय, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर निवासी अरूण, जट बाजार निवासी मालक उर्फ हसन, मोहल्ला हक्कानी निवासी इफ्तेदार, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मूढ़ा इम्मा निवासी फैजान व नबीसुल, हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के सब्दलपुर सुमाली निवासी ओमवीर, ढकिया खादर निवासी हरदत्त, रुस्तमपुर निवासी कोशिंद्र और सिहाली जागीर निवासी रुखसार के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। सभी को जनपद से तड़ीपार कर दिया गया है। यदि कोई भी अपराधी जिले में घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।