फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहैल ने तीन दुकानों से खरीदे थे बम बनाने को इलेक्ट्रानिक पार्ट, एनआईए ने दुकानदारों से की पूछताछ

Thu, 10 Jan 2019 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
कबाड़ी की दुकान पर आतंकी सुहैल को ले जाती एनआईए की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनआईए के हत्थे चढ़ा आईएस के नए मॉड्यूल के सरगना संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल ने अमरोहा की तीन दुकानों से बम बनाने के लिए उपकरण खरीदे थे। इसमें छह बोल्ट की बैटरी, वायर, मोटर आदि सामान शामिल थे। टीम ने मुफ्ती सुहैल की निशानदेही पर तीनों दुकानदारों से पूछताछ की और कुछ सामान जब्त किया है।

विज्ञापन


26 दिसंबर को एनआईए और यूपी एटीएस ने सुयंक्त रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 17 ठिकानों पर छापेमारी कर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का पर्दाफाश किया था। मॉड्यूल का सरगना अमरोहा के मोहल्ला मुल्लाना निवासी मुफ्ती सुहैल सहित दस संदिग्ध गिरफ्तार किए थे। जिसमें एनआईए ने अमरोहा सर्किल क्षेत्र से मुफ्ती सुहैल के अलावा मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद और सैदपुर इम्मा निवासी दो सगे भाई वेल्डर सईद और रईस को पकड़ा था।

एनआईए ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, पिस्टल, बम, टाइमर, देशी रॉकेट लांचर और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया था। बुधवार को अमरोहा पहुंची एनआईए की टीम ने सुहैल की निशानदेही पर पारस इलेक्ट्रानिक, पार्को इलेक्ट्रानिक और के-लाइट इलेक्ट्रानिक की दुकान पर छापा मारा और दुकानदारों से पूछताछ की। इसके बाद खुलासा हुआ कि मुफ्ती सुहैल ने इन्हीं तीन दुकानों से बम बनाने के लिए छह बोल्ट की बैटरी, वायर (डोरी) और मोटर सहित अन्य इलेक्ट्रानिक पार्ट खरीदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें