फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग छात्रा सहेली के साथ रहने की जिद पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। इंस्टाग्राम पर दिव्यांग छात्रा का अपनी सहेली के साथ प्रेम संबंध हो गया। छात्रा अपनी दोस्त से मिलने के लिए दिल्ली चली गई। शिकायत होने पर पुलिस ने छात्रा का बरामद कर लिया।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली के गांव निवासी दिव्यांग छात्रा इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती है। इंस्टाग्राम पर ही उसका सहेली से प्रेम संबंध हो गए। दोनों की करीबियां भी बढ़ गई। छात्रा परिजनों को बिना बताए दिल्ली निवासी सहेली के घर पहुंच गई। बताते हैं कि जिंदगी भर साथ रहने के वायदे कर लिए। उधर, परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश किया। पुलिस दिल्ली के एक मोहल्ले से छात्रा को बरामद कर लिया। कोतवाली लाया गया है। कोतवाली में दिव्यांग छात्रा सहेली के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है। छात्रा ने दिल्ली निवासी सहेली से प्रेम करने और अपनी मर्जी से उसके पास जाने की बात कबूल की है। पुलिस छात्रा से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें