फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलित आहार और उपकरण की कमी से जूझ रहे खिलाड़ी:महबूब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लोक लेखा समिति के सभापति और विधायक महबूब अली ने कहा कि भाजपा सरकार में खिलाड़ी उपकरण की कमी से जूझ रहे हैं। उन्हें प्रशिक्षण के अवधि में संतुलित आहार नहीं दिया जा रहा है। इससे खिलाड़ी मानसिक तौर पर खेल में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। वह रविवार को मिनी स्टेडियम में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेजर ध्यान चंद का योगदान बहुत अधिक है। उनकी जयंती पर भी सरकार केवल बयानबाजी कर रही है। इससे खिलाड़ियों में हताशा है। एमएलसी परवेज अली ने कहा कि खेल की बदौलत मेजर ध्यानचंद दुनिया के नामचीन खिलाड़ी बन गए। इस दौरान नसीम खान, जाहिद अली, अंसार हुसैन, अजीम अहमद, धर्मपाल सिंह, साजिद अली, जाकिर हुसैन, आशकार हुसैन, जाहिद अल्वी, रईस अहमद, सत्तार, मुख्तार नकवी, कामिल मलिक, हाजी इकरार आदि रहे। वहीं सपा की ओर से पीलाकुंड गांव में खेल दिवस पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने कहा कि ध्यानचंद ने हिटलर को अपना प्रशंसक बना दिया था। इस दौरान संजीव यादव, नवनीत यादव, सचिन, राजकुमार यादव, यूसुफ मलिक, मुमताज खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें