फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख इंटर कालेज ने 3-1 से जीता हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद के जन्म दिवस के मौके पर सिख इंटर के मैदान में बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल विभाग के तत्वाधान में किया गया। जिसमें जनपद की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सिख इंटर कालेज नारंगपुर और तुर्की इंटर कालेज पलौला के बीच खेला गया। सिख इंटर कालेज नारंगपुर की टीम ने 3-1 से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से अर्पित, आकाश और नवनीत ने एक-एक गोल किया। जबकि उपविजेता टीम की ओर से मध्यांतर के बाद जीशान ने एक गोल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ और पुरस्कार वितरण सुरेंद्र सिंह प्रधानाचार्य व क्रीडा अधिकारी नूरहसन के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक परवेज, चमन सिंह, इमरान, तैमूर साहिल और प्रशान्त रहे। इस दौरान मोहम्मद आकिब, संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें