फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घर से ले जाकर पैर में गोली मारी, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुखालू/रहरा(अमरोहा)। किशोरी को घर से अगवा कर जंगल में ले जाने के बाद युवक ने उसके पैर में गोली मार दी। किशोरी के घायल होने पर युवक अपने दो साथियों संग फरार हो गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी एक शख्स का कहना है बुधवार रात करीब 11 बजे हापुड़ के बहादुरगढ़ के मोहल्ला कुरेशियान निवासी बिलाल उनके घर आया और 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। घर के बाहर खड़ी कार में दो व्यक्ति और बैठे थे। कार को वह रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली के जंगल में ले गया। विरोध करने पर बेटी को पीटा और फिर पैर में गोली मारकर तीनों फरार हो गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल किशोरी का रहरा सीएचसी पर उपचार कराया। बाद में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। किशोरी को गोली मारे जाने के पीछे का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है।
रहरा थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर बिलाल और उसके दो साथियों के खिलाफ अपहरण और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही गोली मारने का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

किशोरी और पिता के बयान अलग-अलग
पुलिस को पता चला है कि किशोरी ने अपने परिजनों को जानकारी दी कि दो नकाबपोश युवक उसे बाइक से अगवा कर ले गए और जंगल में पैर में गोली मार कर भाग गए। इस पर उसने पहले से जान पहचान होने के कारण बिलाल नामक युवक को मदद के लिए बुलाया। दूसरी ओर उसके पिता का कहना है कि बिलाल उसे घर से अगवा कर ले गया। दो अन्य साथियों की मदद से उसने कार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के अलावा अन्य संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें