फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में मरणासन्न स्थिति में पशुओं को देख बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव ब्रह्माबाद स्थित गोशाला में कई पशुओं के मरणासन्न स्थिति में होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता गुरुवार को ब्रह्माबाद गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गोशाला में पशुओं की बदहाल स्थिति को देखकर नाराजगी जताई। सुमित चौधरी का कहना है कि दो पशु मृत पाए गए जबकि दो पशुओं की हालत मरणासन्न स्थिति में मिली। इसको लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। वीडियो और फोटो खींचा गया तो मौके पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा रोका गया। उन्होंने कहा कि गोशाला में गोवंश पशुओं की देखभाल ठीक से नहीं हो पा रही है। उन्हें सूखा चारा दिया जा रहा है। जिससे पशु बीमार होकर आए दिन मर रहे हैं। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख सुमित चौधरी, जिला सह विद्यार्थी प्रमुख जितेंद्र चौधरी और सोहित चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर पशु उप चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह का कहना है कि ब्रह्माबाद गोशाला में 202 पशु पंजीकृत हैं। जिनमें से तीन पशु काफी बीमार है। उनका उपचार चल रहा है। अभी किसी पशु की मौत की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें