फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझे की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मांझे की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। उसकी नाक पर गहरा घाव होने से वह लहूलुहान हो गया। परिजनों ने उसके निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मच्छरट्टा में मोहम्मद माजिद का परिवार रहता है। उनका बेटा आदिल मंगलवार की शाम कांठ रोड से दूध लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी स्कूटी मोहल्ला कटकुई में पहुंची, तभी अचानक उसके चेहरे के सामने चीनी मांझा आ गया। मांझे की चपेट में आने से आदिल की नाक पर गहरा जख्म हो गया और वह लहूलुहान हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही आदिल के परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने उसे एक क्लीनिक में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने सात टांके लगाकर नाक से खून का रिसाव को रोका। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। मालूम रहे कि करीब एक महीने पहले चीनी मांझे से पंद्रह साल के छात्र की गर्दन पर गहरा घाव हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें