फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्णा पब्लिक स्कूल ने हिंद एग्रीकल्चर को 13 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
राधा-कृष्णा टेनिस बाल क्रिकेट लीग का मैच मंगलवार को राधा-कृष्णा पब्लिक स्कूल और हिंद एग्रीकल्चर टीम के बीच खेला गया। जिसमें राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल की टीम ने हिंद एग्रीकल्चर टीम को 13 रन से परास्त कर दिया।
विज्ञापन

मुकाबले में राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल के कप्तान राघव ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। राधा-कृष्णा के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 128 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें अजय 18 रन, राघव 15 रन, शिवांग 26 रन, शिवम 12 रन और फ़रमान ने 12 रन का योगदान दिया। हिंद एग्रीकल्चर की तरफ से अरबाज ने 3 विकेट, अमन ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंद एग्रीकल्चर की टीम 115 रन पर आउट हो गई। जिसमें अमन सिंह ने 11 रन, अरबाज ने 41, तल्हा ने 21 रन बनाए। अरबाज की शानदार पारी भी टीम को जीत न दिला सकी। राधा-कृष्णा पब्लिक स्कूल की तरफ से राघव ने 2, फरमान और फैजान ने 3-3 विकेट लिए। फरमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर सुमित, स्कोरर सोनू और राघव रहे। संरक्षक अजय टंडन, प्रबंधक अंजलि टंडन, अदिति टंडन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य विवेकानंद तिवारी, उपप्रधानाचार्य रिंकू सक्सेना, कोच विकास शर्मा ने राधा-कृष्णा पब्लिक स्कूल को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें