फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 53.40 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान कार 53.40 रुपये बरामद किए हैं। कार सवार आपस में चाचा-भतीजे और साले-बहनोई हैं। तीनों ने कबाड़े का काम करना बताया है। बताया कि वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्क्रैप खरीदने जा रहे थे, मगर इतनी बड़ी रकम कहां से आई, इस संबंध में ठोस जानकारी नहीं दे सके। रकम को राजकीय कोष में जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन

गजरौला पुलिस ने बुधवार रात डेढ़ बजे बालैनो कार सवार तीन आरोपियों को पकड़ 53 लाख 40 हजार 400 रुपये बरामद किए। पकड़े गए तीनों आरोपी मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला निवासी इमरान अहमद और दो आरोपी इरशाद व आसिफ हापुड़ के पिलखुआ निवासी हैं। आसिफ महलवाला निवासी इमरान का फूफा है, जबकि इरशाद व आसिफ चाचा-भतीजे हैं। पुलिस और मंडी धनौरा के नायब तहसीलदार अजीत सिंह द्वारा पूछताछ में तीनों ने यह तो बताया किया कि वह कबाड़े का काम करते हैं, लेकिन रकम के बाबत कोई सही जानकारी नहीं दे सके। रकम कहां से प्राप्त की गई, इसका जवाब नहीं दे पाए और न ही कोई दस्तावेज दिखा सके। उपजिलाधिकारी मंडी धनौरा अरुण कुमार ने बताया कि पूछताछ में तीनों ही आरोपी कोई सही जवाब नहीं दे सके। जिसके चलते 53 लाख 40 हजार 400 रुपयों को राजकीय कोष में जमा करा दिया गया है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि तीनों से नायब तहसीलदार और आयकर विभाग की टीम ने तीनों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद टीम चली गई हैं। आयकर की टीम के कहने पर तीनों को छोड़ा जा रहा है। तीनों के परिजन आ रहे हैं, जिनकी सुपुर्दगी में उनको दिया जाएगा।
तीनों आरोपियों से आयकर अधिकारी नजीबाबाद विकास कुमार, आयकर निरीक्षक राजेश कुमार, आयकर निरीक्षक मुरादाबाद जितेंद्र प्रसाद और सुनील कुमार ने पूछताछ की। जानकारी जुटाई कि बरामद रकम उनके पास कहां से आई। किस मकसद से उस रकम को ले जा रहे थे। इस बाबत तीनों को नोटिस जारी किया गया। जहां पुलिस पूछताछ में स्क्रैप का कारोबार की बात कही, वहीं आयकर विभाग की टीम से बताया कि तीनों ही आलू और प्याज खरीदने-बेचने का काम करते हैं। आयकर विभाग की टीम तीनों से पूछताछ के बाद चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें