फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पर सेवादारों को बंधक बनाकर कीमती सामान लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में आश्रम पर सेवादारों को बंधक बनाकर सामान लूटने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा के जंगल में आश्रम स्थित है। इस आश्रम पर वर्षों से श्यामा आश्रम महाराज उर्फ दंडी स्वामी रहते हैं। बताते हैं कि महाराज कई दिन पहले प्रयागराज गए थे। अभी वहां से आए नहीं है। आश्रम की देखभाल के लिए गांव करनखाल निवासी प्रेम सिंह को छोड़कर कर गए थे। प्रेम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को आश्रम पर गांव करनखाल निवासी उसका दोस्त विजयपाल व गांव बाईखेड़ा मिलक निवासी चरन सिंह भी सोए हुए थे। मध्यरात्रि में कार में सवार होकर चार बदमाश पहुंचे और आश्रम में दाखिल होकर मारपीट की। बंधक बनाकर आश्रम से इन्वर्टर, दो बैट्री, गैस सिलेंडर, एलईडी टीवी, बीस कंबल, पीतल के बर्तन और सात सौ रुपये की नगदी एवं अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बारीकी से जांच पड़ताल की। एसएसआई सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें