फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता, मंगेतर सहित चार पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज के लिए मंगेतर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर शादी से पहले ही रिश्ता तोड़ लिया। शादी तय होने के बाद में दो लाख रुपये की डिमांड की थी। युवती के परिजनों ने विरोध किया तो बरात लाने से इंकार कर दिया। अब गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मंगेतर सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कारोबारी की बेटी की शादी बुलंदशहर जनपद के चिरावक गांव निवासी युवक के साथ तय हुई थी। आरोप है कि लग्न-रिश्ते में युवती के परिजनों ने डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात दिए थे। लेकिन अब वह दहेज में दो लाख रुपये की डिमांड करने लगे। युवती के पिता ने मंगेतर के पिता से बरात लाने के लिए फोन पर बात की, तो उन्होंने बरात लाने से इंकार कर दिया। गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता का आरोप है कि बेटी की शादी के कार्ड छप गए हैं। सभी तैयारियां पूरी हो गई है। रिश्ता टूटने से समाज में बदनामी हो रही है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की।
सीओ सतीश कुमार पांडे ने बताया कि शिकायत के आधार पर मंगेतर निजामुद्दीन उसके पिता नवाबुद्दीन, नसरुद्दीन और रईसुद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें