फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश में लबालब हुईं शहर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मानसूनी बारिश ने गुरुवार को तीसरे दिन भी शहर को जमकर भिगोया। लगभग तीन घंटे तक बादल झूम कर बरसे। बारिश के चलते शहर के गली और कूचों में घुटनों तक पानी भर गया। घर से बाहर निकलने में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। बाजारों में ग्राहक नहीं आए। दोपहर तक दुकानों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के बाद बाजार में आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह लगभग 9.30 बजे मौसम में बदलाव आया। आसमान में काले बादल छा गए। इसके साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। उस वक्त लोग घरों से निकलने के लिए तैयारी में जुटे थे। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। इसके चलते लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित जगहों पर छिप गए। लगातार एक घंटा तक झूम कर बारिश हुई। इस बीच कुछ दुकानदार भीगते हुए दुकान में पहुंचे। उन्होंने शटर उठाया। इसके बाद ग्राहक का इंतजार करने लगे। वहीं मूसलाधार बारिश होने से कार्यालयों में सन्नाटा रहा। दोपहर एक बजे के बाद बारिश बंद हुई। इसके बाद लोग घरों से निकले। अपने जरूरी कामों को पूरा करने के लिए जुट गए लेकिन सड़कों पर पानी ने उनके कदम को रोक दिया। वहीं बारिश होने से जामा मस्जिद के आस पास, आजाद रोड, दानिशमंदान, शफातपोता, कोट बाजार, बटवाल, बाजार रज्जाक, नकासा, लकड़ा बाजार, सराफा बाजार में सन्नाटा रहा। दोपहर तीन बजे के बाद बाजार की सड़कों से पानी तो निकल गया, लेकिन सड़कों पर की कीचड़ फैलने से राहगीरों को दिक्कताें का सामना करना पड़ा। दोपहर तीन बजे के बाद लोग घरों से बाहर निकले तो बाजारों में कुुछ रौनक दिखाई दी।
दूर वाले ऑफिस में समय से, शहर वाले दोपहर में आए
अमरोहा। सुबह लगभग 9.30 बजे बारिश तेज हो रही थी, इसके चलते कर्मचारी अपने घरों से नहीं निकल सके। तहसील, विकास भवन, नगर पालिका, शिक्षा, बिजली निगम समेत अन्य कार्यालयों में सन्नाटा रहा। दूर से आने वाले कर्मचारी कार्यालय में आ गए। लेकिन शहर के कर्मचारी नहीं आ सके। दरअसल उनके ऑफिस आने का रास्ता कुछ देर का होता है ऐसे में बारिश ने ऑफिस आने की तैयारी में ऐन वक्त पर रोड़ा डाल दिया। कई विभागों के कर्मचारी दोपहर में कार्यालयों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें