फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के बहाने एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछा, फौजी के खाते से पार किए डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मदद के बहाने एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछा,
विज्ञापन

फौजी के खाते से पार किए डेढ़ लाख रुपये
या
एटीएम का पासवर्ड पूछकर फौजी
के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख रुपये
- एटीएम केबिन में दो युवकों को दिया घटना का अंजाम, एफआईआर दर्जकर पुलिस जांच में जुटी
- पत्नी पर रहता है फौजी के बैंक खाते का एटीएम कार्ड, हाईवे स्थित एक एटीएम की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जोया (अमरोहा)। एटीएम से रुपये निकलने गई फौजी की पत्नी से पासवर्ड पूछकर शातिरों ने खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। कई बार ट्रांजेक्शन किया। मोबाइल में एसएमएस देखकर घटना की जानकारी हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक और एटीएम के सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।
विज्ञापन

जोया के मोहल्ला चौधरियान में ओमवीर सिंह फौजी का परिवार रहता है। वर्तमान में उनकी तैनाती आसाम में है। फौजी के खाते का एटीएम कार्ड उनकी पत्नी कावेंद्री देवी के पास रहता है। आरोप के मुताबिक मंगलवार को कावेंद्री हाईवे स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गई थी। यहां पहले से दो युवक खड़े थे। इस दौरान किसी कारण कावेंद्री से पैसे नहीं निकल सके तो दोनों युवकों ने उनकी मदद करने का झांसा देकर एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया। लेकिन शातिरों ने रुपये नहीं निकले। लिहाजा वह घर लौट आईं। इसके थोड़ी ही देर बाद उनके खाते से कई ट्रांजेक्शन हुए और खाते से डेढ़ लाख रुपये निकल गए। आसाम में मौजूद फौजी ओमवीर सिंह के मोबाइल पर डेढ़ लाख रुपये कटने का एसएमएस मिला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पत्नी कावेंद्री को फोन कर रुपये निकालने का कारण पूछा। इसके बाद दंपती को ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बैंक और एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें