फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के शाहबाद पुलिस का अमरोहा में सरफा की दुकान पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने वाले दो आरोपियों को पकड़कर रामपुर के शाहबाद कोतवाली पुलिस ने अमरोहा में सराफ की दुकान पर छापा मारा, लेकिन दुकान बंद मिली। ठगी करने के बाद आरोपियों ने अमरोहा के सराफ को जेवर बेचे थे। फिलहाल पुलिस लौट गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि रामपुर जनपद के शाहबाद कोतवाली के रामपुर चौराहे पर रहने वाली बुजुर्ग शरीफन दो अगस्त को बेटी के घर से लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उन्हें झांसे में बुजुर्ग से जेवर ठग लिए थे। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को पुड़िया दी थी, जिसमें पांच रुपये के सिक्के निकले थे। पीड़िता की शिकायत पर शाहबाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। शक के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उन्हें लेकर गुरुवार को शाहबाद कोतवाली के एसएसआई पुलिस टीम के साथ नगर कोतवाली पहुंचे थे। कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सराफ की दुकान पर पहुंची, लेकिन दुकान बंद मिली। इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों आरोपियों ने ठगी के जेवरात अमरोहा निवासी सराफ को बेचने की बात कही है, जिसके आधार पर शाहबाद पुलिस यहां आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें