फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कूष्मांडा देवी की आराधना को उमड़े भक्त

Mon, 11 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
पूजा
विज्ञापन
ब्रह्म मुहुर्त में ही देवी मंदिरों में दर्शन को श्रद्धालु उमड़े। भक्तों ने माता रानी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद मांगा। ब्रह्ममुहुर्त में ही देवी भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था और मां भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना कर रोग और शोक नाश की कामना की गई। मां को धूप, दीप, नैवद्य, पान, सुपारी और चुनारी चढ़ाकर परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। 
विज्ञापन



मैया के जयकारों के बीच मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की ध्वनि गूंज उठी। भक्तों ने तीसरे दिन भी उपवास रखा और पूरे मनोयोग से माता रानी का ध्यान किया। दुर्गा कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर में मां की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया जिसमें सुरभि, स्वाति, मंजिल, भावना, प्रियंका और तमाम श्रद्धालु शामिल रहे। शाम को मां के भजनों की प्रस्तुति की गई। अन्य मंदिरों में भजन-कीर्तन हुआ, मां के जयकरों को मंदिर गूंज उठे।

उधर चौथे नवरात्र रविवार को भक्तों ने मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की और मंदिरों में जलाभिषेक किया। नगर के प्रसिद्घ चामुंडा मंदिर में महिलाओं ने मां की आरती कर पूजा की और फिर जल चढ़ाया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें