फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चे के साथ चंडीगढ़ जा रहे 12 लोगों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिव्यांग बच्चे के साथ चंडीगढ़ जा रहे 12 लोगों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने सभी वापस घर भेज दिया। इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक समुदाय के धर्म गुरु के इशारे पर धर्म परिवर्तन के लिए कुछ लोग चंडीगढ़ जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस एक धर्म गुरु सहित दो लोगों की भूमिका की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने खुफिया एजेंसियों को जानकारी दी थी कि मुरादाबाद के अगवानपुर क्षेत्र निवासी एक धर्म गुरु के इशारे पर जनपद के कुछ लोग चंडीगढ़ जा रहे हैं। चंडीगढ़ में धर्म विशेष का धार्मिक स्थल है, जहां सभी लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा सकता है। सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे दिव्यांग बच्चे साथ बारह लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और ट्रेन का इंतजार करने लगे। तभी पुलिस ने उनको रोक कर पूछताछ शुरू कर दी। ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों ने पुलिस को बताया कि वो दिव्यांग बच्चे के इलाज के लिए चंडीगढ़ जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने पूछा कि एक बच्चे के इलाज के लिए 12 लोग क्यों जा रहे हैं तो इसका कोई जवाब उनके पास नहीं था। पुलिस ने सभी लोगों को वापस लौटने के लिए कह दिया। इस दौरान बजरंग दल के पदाधिकारी भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। एसपी पूनम ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, अगर आरोपों में थोड़ी भी सत्यता मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें