फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन कक्षा एक से पांच तक की हुई मौखिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय विद्यालयों में दो साल बाद वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक सिर्फ मौखिक परीक्षा हुई। जबकि छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। 90 फीसदी बच्चों ने परीक्षा के दौरान उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण दो सालों तक सरकार ने वार्षिक परीक्षा स्थगित करते हुए सभी छात्रों को प्रमोट कर दिया था। मगर, इस साल संक्रमण के कम होने पर वार्षिक परीक्षा आयोजित कराई गई हैं। जनपद के 1266 परिषदीय विद्यालयों में 1.38 लाख छात्र-छात्राएं हैं, जिसमें पहले दिन 90 फीसदी छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे। मंगलवार को कक्षा एक से पांच तक के बच्चो की सिर्फ मौखिक परीक्षा कराई गई। जबकि कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कृषि/गृह शिल्प और दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा/ स्काउटिंग की परीक्षा कराई गई। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि यह परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेंगी। 28 से 30 मार्च तक मूल्यांकन कार्य व परीक्षाफल तैयार किया जाएगा। साथ ही 31 मार्च तक परीक्षाफल की घोषणा एवं प्रगति रिपोर्ट का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें