फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पपसरा के पैथोलॉजी लैब कर्मी की हरदोई में हुए हादसे में जान गई, छोटा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

पपसरा गांव के रहने वाले निजी पैथोलॉजी लैब कर्मी मोहित सिंह (26) की हरदोई जिले में हुए हादसे में मौत हो गई। जबकि, उनका छोटा भाई निखिल घायल हो गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मोहित सिंह गांव पपसरा निवासी गजराज सिंह के बेटे थे। तीन भाइयों में सबसे बड़े मोहित सिंह मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा करके लखनऊ की एक निजी पैथोलॉजी लैब में नौकरी करता था। मोहित के परिवार में पत्नी शारदा के अलावा एक चार साल का बेटा शिव कुमार है। मोहित के पिता गजराज सिंह भवालपुर बिजलीघर पर एसएसओ हैं। बृहस्पतिवार को छोटे भाई निखिल का बीए का पेपर था। बुधवार शाम मोहित बाइक से निखिल को छोड़ने घर आ रहा था। जैसे ही उनकी बाइक हरदोई जिले में लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेतुई के पास पहुंची, तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मोहित सिंह के परिजन हरदोई पहुंच गए और बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को घर ले आए। जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक हरदोई जनपद के देहात कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें