फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से 23 केंद्रों पर शुरू होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। धान खरीद के लिए जिले में तैयारी शुरू हो गई है। कुल 23 क्रय केंद्रों की सूची फाइनल की गई है। हालांकि इस पर मुहर बाकी है। इन क्रय केंद्रों में धान की खरीदारी होगी। इस बार कुल 14,200 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय है। किसानों को 1,960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआरएमओ सुभाष मैथानी ने बताया कि जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए जिले में कुल 23 क्रय केंद्र तय किए गए हैं। खरीद एजेंसियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को पंजीयन कराने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र या साइबर कैफे से पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल से धान खरीद के लिए पंजीकृत हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है किसी तरह की असुविधा हो रही है तो अवगत कराए। कार्यालय के स्तर से मामले को निपटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार 14,200 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। वर्ष 2020-21 में जिले में 13,570 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। लक्ष्य के सापेक्ष दोगुनी खरीद हुई थी।
शुक्रवार और शनिवार को 50 क्विंटल से अधिक बेच सकेंगे
अमरोहा। डीआरएमओ सुभाष मैथानी ने बताया कि सप्ताह के शुरुआती चार दिनों तक महज 50 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। यानी एक किसान अधिकतम 50 क्विंटल तक धान बेच सकता है जबकि शुक्रवार और शनिवार को 50 क्विंटल से अधिक बिक्री कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जरूरी कागजात
आधार, बैंक पास बुक और जमीन का ब्योरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें