फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: कोचिंग कर रही छात्रा से पीएसी कर्मी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Thu, 19 Aug 2021 01:41 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

आरोपी 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात है। उसने खाना खिलाने के बहाने एक होटल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा एसएससी के लिए कोचिंग कर रही छात्रा के साथ एक पीएसी कर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तैनाती सीतापुर जिले में 11वीं वाहिनी पीएसी में है। 
विज्ञापन


रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में वाहन चालक का परिवार रहता है। उसकी छोटी बेटी स्नातक की डिग्री लेने के बाद एसएससी की तैयारी कर रही है। इसके लिए वह अमरोहा नगर की आवास-विकास कालोनी में स्थित एक कोचिंग सेंटर से जुड़कर पढ़ाई कर रही है। 

घर वालों के मुताबिक सोमवार को छात्रा कोचिंग के लिए अमरोहा गई थी। तभी उसे अपने ही गांव का सलमान मिल गया। आरोप है कि वह उसे खाना खिलाने के बहाने एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। 
विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजनों को वारदात की जानकारी दी। मंगलवार को परिजन पीड़िता को लेकर नगर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी सलमान पीएसी कर्मी है। वर्तमान में उसकी तैनाती सीतापुर जिले में 11वीं वाहिनी पीएसी में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें