फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आसमान में छाए बादल, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जून के आखिरी दिन मौसम ने अचानक करवट बदल ली। मंगलवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने और वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस बनी रही। दिनभर बारिश की संभावना बनी रही, लेकिन बादल बिना बरसे ही गुजर गए, जिससे किसानों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण आम जनजीवन प्रभावित था। जून में जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। मंगलवार को मौसम का रुख बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। बीच-बीच में धूप और छांव का सिलसिला चलता रहा। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम में आई नरमी का असर यह रहा कि लोग घरों से बाहर निकले और बच्चों ने भी पार्कों व खेल के मैदानों में जमकर मस्ती की। दिनभर ऐसा माहौल बना रहा कि किसी भी समय बारिश हो सकती है, लेकिन देर शाम तक बादल नहीं बरसे। बारिश नहीं होने से खेतों में फसलों के लिए पानी का इंतजार कर रहे किसानों को मायूसी का सामना करना पड़ा। किसान अब अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोमवार को यह 42 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें