अमरोहा। जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने कहा चेकिंग को गई टीम को गजरौला के एक गैस गोदाम पर नियमानुसार स्टॉक, मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं होने पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बुधवार को उनके निर्देेशन में टीम ने मैसर्स अनिल भारत गैस गजरौला पर चेकिंग की। शोरूम और गोदाम पर नियमानुसार स्टॉक और मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके साथ ही व्यवसायिक सिलेंडर के स्टॉक में 13 सिलेंडरों का अंतर पाया गया। इसी को लेकर एजेंसी स्वामी को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि किसी भी हाल में निर्धारित मानक के अनुसार सिलेंडर स्टॉक में रहने चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।