फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबकर किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में गंगा किनारे पशुओं को चराने गया चौदह वर्षीय किशोर गंगा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी किसान रामौतार का चौदह वर्षीय बेटा रविंद्र बुधवार दोपहर को पशुओं को चराने के लिए गंगा के किनारे गया था। यहां स्नान करने के लिए वह गंगा में घुस गया और गहरे पानी में जाकर डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ ही देर में शव को तलाश लिया गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुरू में मौके पर पहुुंचे परिजनों ने अज्ञात लोगों पर बेटे को डूबोकर मारने का आरोप लगाया। बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि गंगा में डूबकर किशोरी की मौत की सूचना मिली है। लेकिन इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें