अमरोहा। होली के अवसर पर चार दिन तक बैंकों की छुट्टी रही है। बैंकों के एटीएम में कैश होने के दावों के बावजूद रविवार को शहर के अधिकांश एटीएम खाली हो गए। दिनभर लोग नकदी के लिए भटकते रहे। किसी एटीएम पर नो कैश का बोर्ड लगा था, तो कोई बंद पड़ा हुआ था। बैंक बंद रहने और एटीएमों में कैश नहीं होने के करण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
होली के मौके पर 17 मार्च से लेकर बैंकों में 20 मार्च तक अवकाश रहा। इस दौरान खाताधारक नकदी की जरूरत होने पर एटीएम के भरोसे रहा। रविवार को बिजनौर रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक, ओरिएंटल बैंक, आजाद रोड स्थित एसबीआई बैंकों के एटीएम पर ताला लटका मिला। आजाद रोड स्थित ऐक्सिस बैंक का एटीएम तो खुला मिला है, लेकिन रुपये नहीं मिलने के कारण ग्राहकों को लौटना पड़ा।