फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बनी मर्दानी: अमरोहा में दिनदहाड़े चलती बाइक पर कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी, दो को पकड़ा

Tue, 24 Aug 2021 06:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा

सार

महिला ने शोर मचा दिया और बाइक से उतरकर अकेले ही भाग रहे बाइक पर सवार बदमाशों से भिड़ गई। महिला के भिड़ते ही बदमाश घबरा गए और उनकी बाइक गिर गई। महिला ने बदमाशों से मुकाबला किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर दिनदहाड़े चलती बाइक पर कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से महिला भिड़ गई। महिला ने बदमाशों से जमकर मुकाबला लिया। छीनाझपटी में महिला घायल हो गई। इस दौरान एकत्र लोगों की भीड़ ने दो बदमाशों को रंगेहाथ पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित महिला और उसकी बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


यह घटना अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे की है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के सिरसा गढ़ पंडकी गांव में राजीव कुमार का परिवार रहता है। मंगलवार को राजीव अपनी पत्नी गोरा और बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर रामपुर से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिडौली से आगे एक कॉलेज के सामने पहुंची थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के कानों से कुंडल लूट लिए। 

महिला ने शोर मचा दिया और बाइक से उतरकर अकेले ही भाग रहे बाइक पर सवार बदमाशों से भिड़ गई। महिला के भिड़ते ही बदमाश घबरा गए और उनकी बाइक गिर गई। महिला ने बदमाशों से मुकाबला किया। बदमाशों से छीनाझपटी और खींचतान में महिला घायल हो गई। इस दौरान महिला की बेटी भी घायल हो गई। महिला के साथ मारपीट कर बदमाश भागने लगे। तभी लोगों की भीड़ ने दौड़कर बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की।
विज्ञापन


बाद में बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल महिला और उसकी बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि दोनों बदमाश चौधरपुर के निवासी है। पीड़िता से तहरीर लेकर लूट की एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से बाइक भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें