फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए ने सील किया कुमराला चौकी के निकट बन रहा व्यवसायिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने नगर से कुछ दूर कुमराला चौकी के निकट बन रहे व्यवसायिक भवन को सील कर दिया। प्राधिकरण का आरोप है कि भवन स्वामी ने निर्माण के लिए प्राधिकरण से अनुमति नहीं ली और मानचित्र भी पास नहीं कराया। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। एमडीए द्वारा गजरौला में अब तक पांच बार कार्रवाई की जा चुकी है। आठ भवन सील किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण को सूचना मिली कि नगर से दूर कुमराला चौकी के निकट भी व्यवसायिक भवन बनाया जा रहा है। बेसमेंट बनकर तैयार हो गया है। उसके पिलर खड़े हो गए हैं। सूचना को प्राधिकरण ने गंभीरता से लिया। प्राधिकरण के गजरौला जोन-4 प्रभारी मनोज कुमार सिंह टीम लेकर बुधवार की पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे टीम लेकर गजरौला पहुंचे। थाने में आमद कराने के बाद पुलिस साथ ली। इसके बाद कुमराला चौकी के निकट बन रहे व्यवसायिक भवन को सील कर दिया। जोन प्रभारी ने बताया कि भवन शहजाद का है। भवन स्वामी को नोटिस जारी कर नक्शा पास कराने और अनुमति लेने को कहा गया था, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते कार्रवाई की है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने एमडीए टीम के गजरौला में आने और भवन सील करने की पुष्टि की है। गजरौला में अब तक एमडीए की पांचवीं कार्रवाई की जा चुकी है। आठ भवन सील किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें