फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, बुखार के 318 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू और बुखार प्रकोप जारी है। बुधवार को सरकारी अस्पतालों मरीजों की भरमार रही। ग्यारह और मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई। उनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। वहीं बुखार के 318 मरीज और मिले हैं। लगातार डेंगू और बुखार के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। हालात ऐसे हो गए हैं कि अस्पतालों में मरीजों की लाइन टूट नहीं रही है। मरीजों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कई मरीजों को भर्ती वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। इमरजेंसी से लेकर जनरल वार्ड तक बुखार के मरीजों की भरमार है।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुधवार को 3553 मरीज पहुंचे। इसमें 318 मरीज केवल बुखार के मिले हैं। वहीं, 7 मरीजों को टाइफाइड और 31 लोग डायरिया से पीड़ित मिले हैं। इसके अलावा 11 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें दो महिलाएं और एक किशोर शामिल है। सीएमओ ने बताया कि जहां-जहां के मरीज मिले हैं, उन इलाकों में लार्वा सायडल और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें