फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: अश्लील वीडियो बनाकर युवती के मंगेतर को भेजा, टूटा रिश्ता; दुष्कर्म का भी आरोप

Wed, 01 May 2024 02:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। यही नहीं युवती के मंगेतर को अश्लील वीडियो भेजकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। यही नहीं युवती के मंगेतर को अश्लील वीडियो भेजकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी सिलाई-कढ़ाई सीखती है। आरोप है कि केंद्र संचालिका के भाई ने युवती को बहला-फुसलाकर मोबाइल से चोरी छिपे उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। 18 अप्रैल की रात करीब डेढ़ बजे आरोपी घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। तभी पास में सो रही बड़ी बहन की आंख खुल गई। शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज कर भाग गया।

आरोप है कि आरोपी ने युवती के मंगेतर के मोबाइल पर उसका अश्लील वीडियो भेज दिया। जिससे नाराज लड़के पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने आरोपी मोहम्मद के खिलाफ घर में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें