फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले भर में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आग जलाकर ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा किया। मूंगफली और रेवड़ी का सभी ने जमकर आनंद लिया। सुबह से ही एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। रंगोली पर खूबसूरत तरीके से लोहड़ी को सजाया गया। वहीं मूंगफली, मक्का, रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। समाज के लोगों ने जलती हुई लोहड़ी की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो...लोहड़ी के परंपरागत गीत गुनगुनाए।
विज्ञापन

सिखों का महत्वपूर्ण त्योहार लोहड़ी शनिवार को शहर में हर्षोल्लास से मनाया गया। यह दिन सिख और पंजाबी समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास होता है। शाम को घरों के आंगन और गुरुद्वारों में लोहड़ी के लिए लकड़ियां सजाई गईं। रात में परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से विधि विधान से लोहड़ी का पूजन किया। नगर के मोहल्ला काली पगड़ी, बड़ा बाजार, रेलवे स्टेशन, आवास विकास सहित कई स्थानों पर लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जलती हुई लोहड़ी की परिक्रमा करते हुए मूंगफली और रेवड़ी आदि डाली गई। परिवार की खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो...लोहड़ी के परंपरागत गीत गुनगुनाए। समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस किया।
बीते वर्ष में जिन परिवारों में शादी, पुत्र-पौत्र की प्राप्ति होती है वे लोहड़ी के दिन ज्यादा खुशी मनाते हैं। पूरा समाज उनकी खुशियों में शामिल होता है। दिन भर बच्चे-बच्चियां सभी के घरों से लोहड़ी मांगते हैं। परिवार के सदस्यों के अलावा रिश्तेदार भी शरीक हुए। मोहल्ला काली पगड़ी में सत्यप्रकाश अरोड़ा के घर पर लोहड़ी मनाई गई। बीते साल उनके वंश अरोड़ा की शादी हुई थी। इसलिए उनके घर पर भी लोहड़ी के भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सभी लोग थिरकने को मजबूर हो गए। लोहडी को जलाया गया और ढोल की थाप पर सभी लोग धूमधाम से नाचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें