फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट और निकाय कार्यालयों में लाइव देखा गया सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट सभागार में योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह लाइव देखते अधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक बड़ी एलईडी लगाकर लाइव देखा गया। साथ ही साथ जनपद की नगर पालिका और नगर पंचायत कार्यालयों पर भी लाइव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेई अंतराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसका लाइव प्रसारण कार्यक्रम कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा। इसके अलावा जनपद की प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत कार्यालय पर सीएम योगी और उनके मंत्री मंडल के शपथग्रहण समारोह को लाइव देखा गया। सभागार में एक बड़ी एलईडी लगाकर सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, अपर उप जिलाधिकारी राजीव राज, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें