फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में देखा गया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक बालकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। कहा कि सभी बच्चों को स्कूल चलो अभियान से जोड़ें और इस अभियान में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराएं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर 4 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में वृहद स्तर पर स्कूल चलो अभियान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रावस्ती से आगाज किए जाने का लाइव प्रसारण कार्यक्रम जनपद के सभी 1266 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों, शिक्षकों की मौजूदगी में देखा गया। इसी कड़ी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढ़नपुर में मुख्य अतिथि सीडीओ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनकी मौजूदगी में लाइव प्रसारण देखा। उन्होंने कहा कि वे प्राथमिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण करके ही इस पद पर पहुंचे हैं। कहा कि उस समय इतनी सुविधाएं प्राथमिक विद्यालयों में नहीं हुआ करती थी। फिर भी शिक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाता था। अध्यापक समय से विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करते थे। आज के विद्यालयों में तमाम सुविधाएं होने के बावजूद भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अध्यापकों द्वारा नहीं दी जा रही है। जिसके चलते अभिभावक प्राथमिक विद्यालयों से मुंह मोड़ रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से आवाहन करते हुए कहा कि सजगता के साथ शिक्षा देने में लग जाएं तो उसी दिन हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था सुधर जाएगी। सभी बच्चों को स्कूल चलो अभियान से जोड़ें तथा इस अभियान में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराएं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। इस दौरान डीसी एनआर आलम, मिथिलेश सचान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें