फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के निकट दो शावकों के साथ दिखा तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के तेंदुआ की दहशत थमी नहीं है। शुक्रवार को फिर अहरोई गांव के प्राथमिक स्कूल के निकट तेंदुआ और उसके दो शावक घूमते देखे गए। लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों ने जंगल में कांबिंग की। लेकिन तेंदुआ लापता हो गया। ग्रामीणों के कहने पर दहशतजदा शिक्षकों ने स्कूल की छुट्टी कर बच्चों को उनके घरों तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे देहात थानाक्षेत्र के अहरोई गांव निवासी किसान अशोक कुमार खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। अभी वह गांव के बाहरी छोर पर स्थित प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचे थे। तभी उन्होंने विद्यालय के की दीवार से सटे खेत में तेंदुए को दो शावकों के साथ घूमता देखा। स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। अशोक कुमार ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। थोड़ी ही देर में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक जंगल में कांबिंग की। लेकिन तेंदुआ या शावक दिखाई नहीं दिए। तेंदुआ होने की खबर मिलते ही स्कूली बच्चों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने कहने पर सुरक्षा के लिहाज से प्रधानाध्यापिका यासमीन स्कूल की छुट्टी कर बच्चों को उनके घरों तक पहुंचाया। डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि टीम मौके पर गई थी। वहां पर गीदड़ जैसे पंजों के निशान मिले है। थोड़ी ही दूर में पिंजरा भी लगा है। अगर तेंदुआ है, तो जल्द की पकड़ लिया जाएगा। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें