फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मिट्टी की ढांग गिरने से मजदूर की मौत, महीने भर पहले ही हुई थी शादी

Wed, 10 Jun 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हो गया। मिट्टी खनन के दौरान ढांग गिरने से मजदूर युवक की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 8:00 बजे की है। आदमपुर निवासी सचिन (20), गांव के ही रवि के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मिट्टी भराई के काम के लिए मजदूरी पर गया था। बताते हैं कि जब सचिन ट्रॉली में मिट्टी भर रहा था, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी की भारी-भरकम ढांग भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। सचिन पूरी तरह मलबे के नीचे दब गया। वहां मौजूद अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में मिट्टी हटाकर सचिन को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
सचिन की शादी पिछले महीने ही एक मई को डगरोली निवासी मीनाक्षी के साथ हुई थी। अभी हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था कि महज एक महीने बाद ही मीनाक्षी का सुहाग उजड़ गया। सचिन अपने तीन भाई-बहनों में बीच का था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का हाथ बंटाता था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। बताते हैं कि आदमपुर में ढबारसी चौराहे के पास सीसीरोड का निर्माण कार्य चल रहा है। साइडों में मिट्टी डाली जा रही थी। इसी कार्य के लिए ट्रैक्टर टाली से मिट्टी लाई जा रही थी। मिट्टी ट्राली में भरते समय ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें