फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: बाग की रखवाली करने निकले मजदूर की मौत, घर से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला शव

Wed, 08 Jun 2022 04:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र घंसूरपुर और नन्हेड़ा गांव के जंगल की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना से परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में घर से आम के बाग की रखवाली करने निकले मजदूर का शव डेढ़ किलोमीटर दूर पड़ा मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम में साक्ष्य जुटाए। पिता ने बेटे को नशा करने का आदी बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने के इनकार कर दिया। बावजूद इसके पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र घंसूरपुर और नन्हेड़ा गांव के जंगल की है। क्षेत्र के गांव जलीलपुर बक्काल में अतरसिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और एक बेटी है। अतरसिंह रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। तीसरे नंबर का बेटा 22 वर्षीय बेटा रिंकू गांव के ही रहने वाले स्वामी के आम के बाग की रखवाली करता था। पिता अतरसिंह के मुताबिक रिंकू मंगलवार की रात करीब आठ बजे दुकान से गुटखा खरीद कर बाग की रखवाली करने के लिए चला गया था। लेकिन रात में रिंकू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

उसका शव आम के बाग से डेढ़ किलोमीटर दूर घंसूरपुर और नन्हेड़ा गांव के जंगल में पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम घटनास्थल पर सबूत जुटाए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने घटनास्थल का मुआयना किया। पूछताछ के दौरान परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार कर दिया। साथ ही पिता अतर सिंह में बताया कि रिंकू नशा करने का आदी था, वह शराब और सुल्फा भी पीता था। इसलिए घटना में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। इसके बाद भी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल का मुआयना किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक लंबे समय से शराब आदि का नशा करता था। जिस कारण उसकी मौत हुई है। यह बात परिजनों ने भी पुलिस को लिखित में दी है। परिजन शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराना चाहते थे। लेकिन उन्हें समझा कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।- विजय कुमार राणा, सीओ सिटी अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें