फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के लिए निकली बीए की छात्रा का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिग्री कॉलेज के लिए निकली बीए की छात्रा अचानक लापता हो गई। उसका कालेज के बाहर से अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने कॉलेज प्रशासन से भी जानकारी जुटाई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता के पिता ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी अमरोहा नगर के एक निजी डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। आरोप के मुताबिक 23 अगस्त की दोपहर छात्रा पेपर देने के लिए कॉलेज आई थी। लेकिन कॉलेज के बाहर से ही कोई उसे बहला-फुसलाकर ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। तभी से परिजन लगातार छात्रा को तलाश कर रहे थे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छात्रा की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उसे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें