फाल्गुन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। एक मार्च की रात से नौ मार्च की शाम तक रूट डायवर्ट रहेगा। डायवर्जन प्लान को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं सभी मालवाहक और भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्लान में बदलाव भी किया जा सकता है। -राजीव कुमार सिंह, एएसपी