ढबारसी। बेड से गिरकर घायल हुई बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों निजी अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
बताते हैं कि क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी पंकज कुमार की ढाई वर्षीय बेटी मनीषा की मंगलवार को खेलते समय बेड से गिरकर घायल हो गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए ढबारसी के ही निजी अस्पताल लेकर गए थे। जहां से प्राथमिक उपचार के देने के बाद रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन ढबारसी उझारी मार्ग पर एक बड़े निजी अस्पताल लेकर गए। जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। बुधवार सुबह गमगीन माहौल में बच्ची के शव का बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ.ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।