फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेले में का उद्घाटन आज, हाईवे पर शाम से रूट डायवर्जन

विज्ञापन
तिगरी मेले मे रात का में कुछ इस तरह रहा नजारा। संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों से मेले में पहुंच रहे हैं। नेशनल हाईवे व तिगरी धाम मार्ग पर ट्रैक्टरों की लाइन देखी जा रही है। रविवार (आज) को पूजन के साथ विधिवत रूप से मेले का श्रीगणेश होगा। देर रात तक करीब दो लाख श्रद्धालु मेले में पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही रविवार शाम से ही हाईवे भारी वाहनों के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। हाईवे पर रोडवेज बसों, एंबुलेंस और दूध के वाहन ही आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

मेला उद्घाटन से पहले से गुलजार हो गया। शनिवार को सुबह से ही तिगरी धाम मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली की लाइन लगी रही। मेला पहुंचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर दौड़ लगाते दिखाई दिए। मेला पहुंचकर सबसे पहले श्रद्धालुओं ने तंबु तैयार किए। रहने की पूरी व्यवस्था कर श्रद्धालु मेले में घूमने निकले और मेले में खूब मौज-मस्ती की। मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। सदर चौक और अन्य प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नजर रखेंगे। इस दौरान मेले में पहुंच कई ट्रैक्टर रेत में फंस गए। रातभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो मेले में शनिवार की देर रात तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके थे। रविवार को देवोत्थान एकादशी है, घरों में पूजा करने के बाद श्रद्धालु बड़ी संख्या में मेले के लिए निकलेंगे। इसके लिए लोगों ने तैयारियां कर ली हैं।

तिगरी मेले मे गंगात्सव के मंच की होती तैयारी। संवाद- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें