फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माथुर ने तिगरी गंगा मेले का भ्रमण कर लिया सुरक्षा का जायजा

विज्ञापन
तिगरी मेले में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते डीआईजी, डीएम और एसपी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। डीआईजी शलभ माथुर ने तिगरी गंगा मेले का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। मेले में ड्रोन कैमरे उड़ाकर संदिग्धों की निगरानी की। घाटों पर जाकर देखा कि सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता हैं या नहीं। नाइट विजन देखी। वाच टावर भी चेक किए। इसके बाद पुलिस बल को ब्रीफ किया। निर्देश दिए कि सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर तिगरी गंगा मेले में पहुंचे। मेला कोतवाली में कुछ देर रुकने के बाद मेले के भ्रमण को निकले। सेक्टर आठ, नौ के बाद दस में धूल उड़ाती हुए डीआईजी और अन्य अफसरों की गाड़ियों का काफिला सेक्टर 11 में गया। यहां पर गाड़ियों को खड़ा कर दिया। पैदल ही सुरक्षा का जायजा लेते रहे। सेक्टर 12 में देखा कि एक श्रद्धालु स्नान के लिए घाट बना रहा था। उसे हिदायत दी कि यहां पर पानी की गहराई अधिक है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि जहां पर पानी ज्यादा है, वहां कोई स्नान न करे। कांकाठेर की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मेले में दाखिल नहीं होना चाहिए। डीआईजी ने मेले में ड्रोन कैमरे उड़ाकर संदिग्धों की निगरानी की। इसके बाद उन्होंने पुलिस बल को भी ब्रीफ कर सुरक्षा चाक चौबंद रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें