फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा, बनेंगे पंचायत भवन और बरात घर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कमालपुर जैद गांव में शनिवार को गांववालों के विरोध के बीच ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटा दिया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से पक्का निर्माण ध्वस्त किया गया। इसके बाद जमीन की पैमाइश हुई। राजस्व विभाग की टीम ने चिन्हांकन किया। अब इस भूमि पर पंचायत भवन का निर्माण होगा। इसके अलावा बरात घर भी बनाए जाएंगे, ताकि गांववालों को मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन में सहूलियत मिले।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग ने कमालपुर जैद गांव में पंचायत भवन बनाने का आदेश दिया लेकिन चिन्हित भूमि पर कब्जा हटाने से गांववाले तैयार नहीं हो रहे थे। कई बार हटाने की कोशिश हुई लेकिन गांव के लोग जेसीबी के आगे लेट जाते थे। इसके चलते पंचायत भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। मामले की जानकारी डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को दी गई। उन्होंने सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल को कब्जा खाली कराने के निर्देश दिए। सुबह लगभग 10 बजे सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल एसडीएम विजय शंकर समेत राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर गांव में पहुंचे। इसके बाद जेसीबी ने दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया। गांववालों ने प्रतिरोध शुरू किया। सीडीओ ने एफआईआर दर्ज करा कर जेल भेजने की चेतावनी दी इसके बाद गांववाले डर गए।
कमालपुर जैद गांव में ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटया गया। जेसीबी से अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया। अब यहां पर पंचायत भवन बनेगा। इसके लिए एडीपीआरओ को निर्देशित किया गया है। चंद्रशेखर शुक्ल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें