आदमपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि बाद में मायके आकर पति ने तीन तलाक दे दिया और जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर निवासी हिना ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2024 को शान मोहम्मद निवासी मोहल्ला मौलाना आजाद नगर, अलीगढ़ के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में करीब 9 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। वे ढाबा खोलने के लिए 5 लाख रुपये नगद और कार की मांग को लेकर हिना को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर 22 सितंबर 2025 को उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि 19 अप्रैल को पति शान मोहम्मद, ससुर शाहबुद्दीन, सास सगीर बानो, जेठ आसिफ, देवर सोहिल, ननद अफसाना व नन्दोई रुखसार कार से उसके मायके आदमपुर आए। वहां घर में घुसकर आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर हिना के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इसी दौरान पति तीन बार तलाक दे दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।