फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना बछरायूं में तैनात हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। थाना बछरायूं में तैनात हेड कांस्टेबल की हार्टअटैक से मौत हो गई। घटना के समय हेड कांस्टेबल मोहल्ला शिवपुरी में किराए के मकान पर मौजूद था। मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना बछरायूं व धनौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना कर दी।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के स्वार थाने के गांव सेमरी लाडपुर निवासी सुरेश दिवाकर (55) बछरायूं थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर था। वह मोहल्ला शिवपुरी में किराए के मकान में रहते था। हेड कांस्टेबल रविवार सुबह स्नान के बाद कमरे के मुख्य दरवाजे पर कुर्सी पर बैठा था। काफी देर तक कोई हलचल नहीं दिखाई देने पर सामने मकान में रहने वाले पड़ोसी ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। उसने आकर देखा तो मुख्य आरक्षी मृत था। हेड कांस्टेबल की मौत की सूचना थाना धनौरा व बछरायूं पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष बछरायूं नरेंद्र सिंह व एसएसआई धनौरा शोकेंद्र सिंह बालियान भी मौके पर पहुंचे। एसएसआई शोकेंद्र सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल 1987 में पुलिस में भर्ती हुए थे। बछरायूं थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मालूम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें