फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के गांवों में गंगा का पानी घुसा

विज्ञापन
तहसील के गांव देवीपुरा में गंगा नदी का पानी घुस गया और भूमि जलमग्न हो गई - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी ने तहसील के खादर क्षेत्र के गांवों में भी नुकसान करना शुरू कर दिया है। गुरुवार की देर रात गंगा नदी का पानी खादर क्षेत्र के गांव देवीपुरा, पपसरी खादर, सीपीया फार्म, शीशोवाली, सुलतानपुर, जाटोवाली आदि में घुस गया है। हजारों बीघा भूमि जलमग्न हो गई है। धान व गन्ने की फसल जलमग्न है। ग्रामीणों की शिकायत है कि सूचना के बावजूद प्रशासन की ओर से किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली है। फसल के जलमग्न होने के कारण पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

दरबड़ ठेठ से शेरपुर तक बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध का निर्माण कराया गया था। पपसरी खादर से पहले भूमि का अधिग्रहण नहीं होने की वजह से वहां भी तटबंध का निर्माण नहीं हो पाया था। गुरुवार की रात पपसरी खादर से सट कर बह रही गंगा का पानी गांव में घुस गया।
देवीपुरा के प्रधान हरिश्चंद ने बताया कि गंगा का पानी गांव में घुस गया है। सीपीया फार्म को जाने वाले मार्ग पर भी लगभग एक फीट पानी भर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को भी दी लेकिन कोई सुध नहीं ली गई है। दूसरी ओर चांदरा फार्म में अस्थाई तटबंध टूटने की वजह से गांव में घुसा पानी कम हो रहा है। चांदरा फार्म के आगे बसे गांवों में भी गंगा नदी का पानी घुस गया है। चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

तहसील के गांव देवीपुरा में गंगा नदी का पानी घुस गया और भूमि जलमग्न हो गई- फोटो : DHANAURA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें