फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर-कस्बों में चार और देहात में 10 घंटे तक की बिजली कटौती लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तपिश और गर्मी के बीच शहर में चार घंटे और देहात इलाकों में 10 घंटे से अधिक बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर बिजली गुल रहती है। इस कारण फसलें सूखने की कगार पर हैं। रविवार रात और सोमवार को दिनभर बिजली की आंख मिचौली जारी रही। इससे लोगों में बिजली निगम के खिलाफ रोष पनपने लगा है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। रजबपुर बिजली घर से जुड़े गांवों में रविवार को को दिनभर बिजली गुल रही। सोमवार को भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। भीषण गर्मी के बीच लोग बिना बिजली के पसीने से तर हो रहे हैं। वहीं पीने के पानी को लेकर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि शासन ने जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील पर 22 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद शासन के यह आदेश बिजली निगम के अफसरों ने नजर अंदाज कर दिए हैं। हकीकत यह है कि शहर में रोजाना कम से कम चार घंटे और गांवों में दस घंटे की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।
कटौती और लो वोल्टेज की समस्या
देहात क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है, लेकिन कई-कई घंटे लगातार बिजली की कटौती हो रही है। अधर क्षेत्र में लो वोल्टेज आने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। लो वोल्टेज होने के कारण इन्वर्टर, फ्रिज तो दूर पंखे भी ठीक से नहीं चल पाते हैं। बिजली आए या न आए इसका कोई फायदा नहीं होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें